Monday, May 18, 2026
31.7 C
Raipur

Special Intensive Review (SIR) : 12 राज्यों में SIR पर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला; बिहार में 69 लाख नाम काटने का उठाया मुद्दा

Special Intensive Review (SIR) : नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को चुनाव आयोग (ECI) और केंद्र की मोदी सरकार पर मिलकर ‘वोट चोरी’ का खेल खेलने का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान 69 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे, और अब यही प्रक्रिया 12 अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दोहराई जा रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा सोमवार को 12 राज्यों में SIR के अगले चरण की घोषणा करने के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी ने ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “चुनाव आयोग अब 12 राज्यों में ‘वोट चोरी’ का खेल खेलने जा रहा है। बिहार में SIR के तहत 69 लाख वोट काटे गए, अब 12 राज्यों में करोड़ों वोट हटाए जाएंगे। यह खुली मतदाता चोरी है, जो नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग मिलकर कर रहे हैं।”

Special Intensive Review (SIR) : ‘सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित, फिर इतनी जल्दबाज़ी क्यों?’

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इस फैसले पर पार्टी की तीन प्रमुख आपत्तियां गिनाईं। उन्होंने सवाल किया कि जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, तो चुनाव आयोग इतनी जल्दबाज़ी क्यों दिखा रहा है। तिवारी ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर पारदर्शिता न दिखाने का भी आरोप लगाया और कहा कि आयोग ने कोई डेटा साझा नहीं किया। उन्होंने पूछा कि अगर अवैध प्रवासियों का मुद्दा इतना अहम है, तो असम में SIR क्यों नहीं किया गया, यह केंद्र सरकार की नाकामी है।

Special Intensive Review (SIR) :  ‘बिहार SIR ने BJP और ECI की मंशा उजागर की’

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार के SIR अभियान ने पहले ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खेड़ा ने आरोप लगाया, “आयोग ने 12 राज्यों में SIR की घोषणा कर दी, लेकिन बिहार में क्या हुआ, इसका जवाब आज तक नहीं मिला। मामला इतना गंभीर था कि सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की पूरी प्रक्रिया ने भाजपा और ईसीआई दोनों की नीयत पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि SIR में मतदाता हेराफेरी के कई मामले सामने आए, जिनकी जांच करने के बजाय आयोग ने खुद इस अभियान का विस्तार कर दिया।

Special Intensive Review (SIR) : चुनाव आयोग का पक्ष

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने साफ किया है कि SIR उसकी नियमित मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने के लिए किया जाता है। आयोग ने कहा कि बिहार चरण के दौरान कोई औपचारिक आपत्ति या अपील दर्ज नहीं हुई थी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में गूंजा “हर-हर महादेव”, ब्रह्म मुहूर्त में हुई दिव्य भस्म आरती

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain : विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories