Sarva Educational Organization Movement : शिक्षकों का उग्र आंदोलन, 31 अक्टूबर को प्रदर्शन की तिथि तय, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Sanjay Sahu
Sarva Educational Organization Movement

Sarva Educational Organization Movement : जगदलपुर। बस्तर के सर्व शैक्षिक संगठन ने घोषणा की है कि बस्तर संभाग के सातों जिलों के शिक्षक 31 अक्टूबर को होने वाली वर्चुअल बैठक में आंदोलन की तिथि तय करेंगे। शिक्षक संगठन ने संयुक्त संचालक शिक्षा, बस्तर संभाग पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस विरोध में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन संभाग आयुक्त और कलेक्टर बस्तर को सौंपा है और तत्काल संयुक्त संचालक शिक्षा को हटाने की मांग की है। अगर यह मांग पूरी नहीं होती है, तो शिक्षक उग्र आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं।

 

Sarva Educational Organization Movement : एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी शासन स्तर से संयुक्त संचालक शिक्षा को हटाने का आदेश नहीं आया है। इसके चलते 27 अक्टूबर को सर्व शैक्षिक संगठन, बस्तर जिला की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर को सभी शैक्षिक संगठनों की वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे और संभाग मुख्यालय जगदलपुर में संयुक्त संचालक शिक्षा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

Sarva Educational Organization Movement : इस आंदोलन में बस्तर संभाग के सातों जिलों—बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा—के शिक्षक भाग लेंगे। आंदोलन की अंतिम तिथि वर्चुअल बैठक में तय की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *