CG Crime News : साइंस कॉलेज की एमएससी छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- पिता का प्यार नहीं मिला…..पढ़े पूरी खबर

Parivesh
CG Crime News

CG Crime News : रायपुर : राजधानी के सुंदरनगर इलाके में साइंस कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रही 25 वर्षीय एक छात्रा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, लेकिन यह ज़रूर लिखा है कि उसे पिता का प्यार नहीं मिला।

CG Crime News : नौ दिन पुरानी घटना, पुलिस कर रही जांच

यह घटना सुंदरनगर आदर्श चौक स्थित रामजी कुंज में 17 अक्टूबर को हुई थी। मृतका प्रज्ञा शर्मा (पिता अशोक शर्मा) मूल रूप से बेमेतरा जिले की निवासी थी। छात्रा की एक सहेली जब उससे मिलने उसके किराए के मकान पर पहुंची, तो दरवाजा खुला पाया। भीतर जाने पर उसने प्रज्ञा को सीलिंग फैन के रॉड से फांसी पर लटका पाया।

READ MORE : Bemetara Road Accident : बेकाबू कार ने 5 वाहनों को रौंदा, 3 की मौत; गुस्साए लोगों ने किया तोड़फोड़…

यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना को नौ दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आत्महत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।

पारिवारिक अलगाव और सुसाइड नोट

पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्रा के माता-पिता में अलगाव हो चुका है। उसके पिता इन दिनों बीमार हैं, जबकि मां शासकीय नौकरी में महासमुंद में पदस्थ हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है।

READ MORE : MP Breaking : छठ पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर और उज्जैन दौरा…

विवेचना अधिकारी के मुताबिक, परिजन अभी गहरे शोक में हैं, जिसके चलते उनका विस्तृत बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ और गहन जांच के बाद ही पता लगा पाएगी कि छात्रा प्रज्ञा ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *