Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : मधेपुरा में एमडी ड्रग के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,...

MP News : मधेपुरा में एमडी ड्रग के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, ड्रग जब्त

0
156

MP News : मधेपुरा | क्राइम ब्रांच पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडी (ड्रग) की सप्लाई में शामिल था।

MP Newsवीओ (वॉयसओवर): सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शहर के मुख्य मार्ग पर एमडी ड्रग की सप्लाई करने आने वाला है। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान शोएब खान के रूप में हुई है, जो रतलाम का रहने वाला है।

MP NewsRead More : MP News : छिंदवाड़ा – दूषित पानी से महिला की मौत, परिजन ने अस्पताल गेट पर किया हंगामा

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 22 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इस नशे की सप्लाई स्थानीय स्तर पर युवाओं को करता था।

MP News : पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी यह ड्रग्स कहां से लेकर आता था और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here