CG NEWS : अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से कृष्णा पान ठेला को तोड़ने की उठाई मांग

CG NEWS : राजनांदगांव : तुमडीबोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोपेडीह जी रोड में नेशनल हाईवे पर अवैध कब्जा अतिक्रमण कर बनाए गए कृष्णा पान ठेला को गांव वालों ने बेदखल करने की मांग की है गौरतलब है कि पान ठेला के आड़ में यहां डिस्पोजल चखना पानी पाउच बेची जा रही है जब इसका कोई विरोध करता है तो गुंडागर्दी दादागिरी किया जाता है उल्लेखनीय है कि यह गांव का प्रमुख मुख्य मार्ग है जहां पर अतिक्रमण होने से लोगों को आने जाने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है

READ MORE : CG Breast Cancer : छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, हर महीने सैकड़ों महिलाएं पहुंच रहीं अस्पताल, समय पर जांच ही बचा सकती जान

डोंगरगांव में ग्रामीणों ने कृष्णा पान ठेला को हटाने की मांग की है। वे ठेले के संचालक पर कड़ी कार्रवाई भी चाहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेला स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर कार्रवाई की संभावना पर विचार कर रहा है।

READ MORE : CG News : PM मोदी के मन की बात के 127वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं ने सुना

यहां अघोषित चखना पानी डिस्पोजल शराबियों को उपलब्ध कराई जा रही है पान ठेला के संचालक का भाई छुटभैय्ए नेतागिरी की धौंस दिखाता है एवं डोंगरगांव के एक विभीषण नेता की धमक दिखाता है गौरतलब है की यही छूट भैया नेता चिल्हर लोग गांव में एक व्यक्ति के निजी जमीन को लेकर एसडीएम में शिकायत किया था कि वह अतिक्रमण किया है जबकि यह खुद अवैध कब्जा कर पान ठेला का संचालन कर रहा है.

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories