Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur News : प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, निलंबन...

Balrampur News : प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, निलंबन के बाद हुई कार्रवाई

0
267
Balrampur News
Balrampur News

Balrampur News : बलरामपुर : बलरामपुर जिले में एक सहायक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। शिक्षक को पहले निलंबित किया गया और अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत के बाद की गई।

Balrampur News : मामला बलरामपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मक्याठी में पदस्थ सहायक शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की थी। यह पोस्ट सार्वजनिक रूप से की गई, जिससे विवाद फैल गया।

Balrampur News : शिकायत के बाद विभागीय जांच में पाया गया कि शिक्षक ने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सोशल मीडिया उपयोग संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है। इसके आधार पर विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता विजय प्रताप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि शिक्षक ने प्रधानमंत्री के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है और समाज में वैमनस्य फैलने की संभावना है।

पुलिस ने जांच के बाद ईश्वरी प्रसाद टंडन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352, 353(1), 363(1) और 353 के तहत अपराध दर्ज किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Balrampur News : अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की गई है और उसके मोबाइल व सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में आपत्तिजनक पोस्ट के प्रमाण मिलने के बाद गिरफ्तारी की गई।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here