Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh PM मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ के 5 नए स्टेशनों का उद्घाटन……

PM मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ के 5 नए स्टेशनों का उद्घाटन……

रायपुर, 21 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई (गुरुवार) को छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। ये स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरी तरह से पुनर्विकसित किए गए हैं। इस अवसर पर अंबिकापुर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे।

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश के कुल 32 स्टेशनों को चुना गया है, जिनका विकास 1680 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इनमें से पहले चरण में 5 स्टेशनों का काम पूरा कर लिया गया है, जिनका उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों होगा।

Chhattisgarh Amrit Bharat Railway Station Scheme Prime Minister Narendra  Modi 22 May 2025 New Public Railway Station Launch Raipur Kurkura Ambikapur  Dongargarh Bhilai | छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशन का PM मोदी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नए रूप में तैयार हुए ये स्टेशन यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देंगे, जिनमें बेहतर वेटिंग एरिया, आधुनिक टिकट काउंटर, स्वच्छता व्यवस्था, लिफ्ट-एस्केलेटर और डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम शामिल हैं।

यह कार्यक्रम न केवल रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नया स्वरूप देगा बल्कि यात्रा अनुभव को भी बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here