Saturday, September 19, 2026
Home Chhattisgarh CG News : दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता : 02 अंतर्राज्यीय तस्करों...

CG News : दंतेवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता : 02 अंतर्राज्यीय तस्करों सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, 4.730 किलो गांजा जब्त

CG News : फकरे आलम खान, दंतेवाड़ा – बचेली। दंतेवाड़ा पुलिस ने अवैध गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, नगदी, मोबाइल और एक मोटर साइकिल जब्त की है।

CG News :  मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए तस्कर

पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) उदित पुष्कर (भापुसे) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन (रापुसे) के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

CG News : थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में 23.10.2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाईपास रोड दंतेवाड़ा से तीन आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

  1. संतोष कुमार मड़कामी पिता विजय कुमार मड़कामी (निवासी- ओडिशा)
  2. हड़मा मड़कामी पिता सोना मड़कामी (निवासी- ओडिशा)
  3. राजमन कश्यप पिता शिव

CG News : बरामद की गई सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जब्त की है:

  • गांजा: 4 किलो 730 ग्राम
  • नगदी रकम: ₹23,660/-
  • मोबाइल: 02 नग
  • वाहन: 01 मोटर साइकिल

CG News : मामला दर्ज और न्यायिक रिमाण्ड

आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा में अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। दंतेवाड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर हमेशा सतत निगाह रखी जा रही है।

इस सराहनीय कार्यवाही में उपनिरीक्षक किशोर कुमार जोशी, सउनि पंकज धर सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here