CG News : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025-26 के तहत, विकासखंड बड़ेराजपुर के ग्राम बड़े राजपुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने उद्बोधन में पशुपालन के आर्थिक महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने दुग्ध उत्पादन के संबंध में प्रकाश डालते हुए किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं। विधायक टेकाम ने पशु मेला में आए पशुपालकों का हालचाल जाना और निरीक्षण के दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।
CG News : ग्राम पंचायत बड़े राजपुर की सरपंच श्रीमती हेमबाई मरकाम, जनपद सदस्य श्रीमती संगीता पोयाम, और सांसद प्रतिनिधि लालाराम मरकाम ने भी अपने संबोधन में पशुपालन पर प्रकाश डाला और अपने अनुभव साझा किए।
मेले के दौरान एक विशाल पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें पशुओं का टीकाकरण, बधियाकरण और औषधि वितरण किया गया।
- डॉ. एम.बी. सिंह (उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, कोंडागांव) ने स्वागत भाषण में विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
- डॉ. सुदरन मरकाम (वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी) ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं और पशुओं में होने वाली बीमारियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
CG News : प्रदर्शनी प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण
पशु मेला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. चार्ली पोर्ते, डॉ. कस्तुरी प्रधान और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, केशकाल ने किया। प्रतियोगिता के विजयी पशुपालकों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
CG News : कार्यक्रम को सफल बनाने में विभागीय अधिकारियों राम नेताम, राजेश नेताम, सुरेन्द्र प्रसाद मरकाम, सोनसाय सोम, यशवंत सिन्हा और मोबाइल वेटनरी यूनिट के अधिकारी-कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्यारे लाल ठाकुर (वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सालय विश्रामपुरी) ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।









