HomeMadhya PradeshMP News : टीकमगढ़ में 10 फुट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू,...

MP News : टीकमगढ़ में 10 फुट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू, ‘सांपों का रखवाला’ अमर सिंह लोधी ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Date:

Related stories

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

संतोष कुशवाहा/टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के दरगुवा गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। सूचना मिलते ही, सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए क्षेत्र में पहचाने जाने वाले अमर सिंह लोधी ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सफल रेस्क्यू किया।

यह पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के दरगुवा गांव का है, जहां अजगर गांव के पास स्थित एक टापू पर

देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ‘सांपों का रखवाला’ के नाम से पहचाने जाने वाले अमर सिंह लोधी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Read More : MP News : टीकमगढ़ : साइड नहीं देने पर लाइसेंसी बंदूक की बट से हमला, जनपद सदस्य समेत बेटा गिरफ्तार

करीब 10 फुट लंबे इस अजगर को पकड़ने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोधी ने वन्यजीव सुरक्षा के मानकों का पालन करते हुए अजगर को सावधानीपूर्वक काबू किया।

सफल रेस्क्यू के बाद, विशाल अजगर को सुरक्षित बोरियों में भरा गया और वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में दूरस्थ और सुरक्षित जंगल क्षेत्र में रिलीज कर दिया गया। अजगर के सुरक्षित वापस जंगल में चले जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू टीम की सराहना की।

Read More : MP News : सड़क सुरक्षा पर सिंगरौली परिवहन विभाग की सख्त मुहिम: ₹7.42 लाख का चालान, नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

अमर सिंह लोधी और उनकी टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे वन्यजीवों और मानव जीवन दोनों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here