Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : ‘बस्तर ओलंपिक’ से गूंजेगा आदिवासी अंचल, आज उप मुख्यमंत्री...

CG News : ‘बस्तर ओलंपिक’ से गूंजेगा आदिवासी अंचल, आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव देंगे विस्तृत जानकारी

0
111

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव कल शुक्रवार, 24 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस अवसर पर वे बस्तर संभाग के सभी जिलों और विकासखंडों में आयोजित होने वाले भव्य खेल आयोजन ‘बस्तर ओलंपिक’ की रूपरेखा और तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

राज्य सरकार द्वारा बस्तर अंचल में खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस महोत्सव की शुरुआत की जा रही है। ‘बस्तर ओलंपिक’ के तहत पारंपरिक और आधुनिक खेलों का संगम देखने को मिलेगा। आयोजन में बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, युवाओं की ऊर्जा और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की पहल की जा रही है।

Read More : Bhopal News : CM मोहन यादव का ‘समाधान ऑनलाइन’ में सख्त एक्शन, 3 अधिकारी निलंबित, 19 कर्मचारियों पर गिरी गाज…

CG News : सूत्रों के अनुसार, ‘बस्तर ओलंपिक’ में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस आयोजन के माध्यम से न केवल ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि युवाओं को खेलों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा।

खेल मंत्री अरुण साव की पहल पर राज्य में खेल सुविधाओं को लेकर लगातार कार्य हो रहे हैं। इस आयोजन को राज्य सरकार की “खेलो छत्तीसगढ़” की भावना से भी जोड़ा जा रहा है। उम्मीद है कि ‘बस्तर ओलंपिक’ राज्य के आदिवासी अंचलों में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा।

Read More : Chhath Puja Special Train : छठ पूजा से पहले रेलवे का ‘डबल धमाका’! छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र से बिहार के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म बर्थ की गारंटी…

CG News : प्रेस-कॉन्फ्रेंस में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस दौरान ‘बस्तर ओलंपिक’ की तिथि, खेल विधाएं, प्रतिभागियों की संख्या और आयोजन स्थलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here