Bhopal News : CM मोहन यादव का ‘समाधान ऑनलाइन’ में सख्त एक्शन, 3 अधिकारी निलंबित, 19 कर्मचारियों पर गिरी गाज…

Bhopal News : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ‘समाधान ऑनलाइन’ कार्यक्रम के दौरान शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाया है। जनता की समस्याओं के समाधान में कोताही बरतने के आरोप में तीन अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, जबकि कुल 19 कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

Bhopal News : 19 कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान ही सरकार की प्राथमिकता है।

READ MORE : Indore News : डॉ. रोहिणी का ‘रावण’ पर तीखा वार! कहा- ‘फर्जी नेता की उल्टी गिनती शुरू’, सच्चाई साबित करने पर 1 करोड़ का इनाम…

समीक्षा के बाद निम्नलिखित सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए:

  • निलंबन: लापरवाही बरतने पर 3 अधिकारियों को निलंबित किया गया।
  • वेतन वृद्धि रोकी: 5 शासकीय सेवकों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए गए।
  • कारण बताओ नोटिस: 6 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
  • अनुशासनात्मक कार्रवाई: 7 प्रकरणों में अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
  • विभागीय जांच: एक प्रकरण में दोषी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का भी फैसला लिया गया।

सर्वश्रेष्ठ जिलों की हुई सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जहां एक ओर लापरवाही पर सख्ती दिखाई, वहीं दूसरी ओर बेहतरीन कार्य करने वाले जिलों और अधिकारियों की सराहना भी की। रायसेन और दतिया जिलों को जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए सर्वश्रेष्ठ जिलों में अव्वल घोषित किया गया।

READ MORE : MP Bhopal News : कार्बाइड गन पर बैन, उल्लंघन पर होगी जेल….आदेश जारी

उत्कृष्ट कार्य के लिए 4 अधिकारियों की तारीफ

मुख्यमंत्री ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और नवाचार के साथ करने वाले चार शासकीय सेवकों के उत्कृष्ट कार्यों की विशेष सराहना की:

अधिकारी का नाम पद और जिला उत्कृष्ट कार्य का क्षेत्र
केके दुबे उपनिरीक्षक, थाना रावतपुरा, भिंड अपराध नियंत्रण में सक्रियता।
वेंकटेश नेरकर कनिष्ठ अभियंता, ऊर्जा विभाग, मंडला बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार।
डॉ. नंदिता निगम विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, धार स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार।
कमलेश शुक्ला सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, सतना सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, अगले दो दिन बारिश का डबल अटैक

CG Monsoon Update:CG मानसून अपडेट के अनुसार छत्तीसगढ़ में...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल की नगरी में भक्ति का सागर, भव्य भस्म आरती से गूंजा उज्जैन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories