Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh CG News : राजनांदगांव : गौवंश तस्करी मामले में छुरिया पुलिस को...

CG News : राजनांदगांव : गौवंश तस्करी मामले में छुरिया पुलिस को बड़ी सफलता, महाराष्ट्र का खरीददार आरोपी गिरफ्तार

CG News : हेमंत वर्मा, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र सीमा पार कर गौवंश की तस्करी के एक गंभीर मामले में राजनांदगांव जिले की छुरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस प्रकरण में गौवंश खरीदने वाले महाराष्ट्र के मुख्य खरीददार आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तब हुई जब पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इस प्रकरण के फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय पशु तस्करी के नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी हाथ लगी है, जिससे पूरे नेटवर्क के खुलासे में मदद मिलने की संभावना है।

Read More : kisaan aandolan : फसल बीमा की मांग पर किसानों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद कलेक्टर कार्यालय के कांच फूटे

यह मामला दिनांक 09 अक्टूबर 2025 की रात्रि का है, जब थाना छुरिया के स्टाफ ने ग्राम भकुर्रा के पास छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र सीमा की ओर जा रही एक महिंद्रा पिकअप को हिकमतअमली से रोककर पकड़ा था। मवेशी से भरे इस वाहन का मालिक/चालक उस समय मौका पाकर वाहन से कूदकर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था, जबकि वाहन में बैठा एक हेलफर पकड़ा गया था। इस मामले में थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 244/2025 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिवहन अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

CG News इस प्रकरण में पुलिस ने पहले ही पिकअप हेल्पर संदीप जब्बार मरई और मुख्य आरोपी वाहन चालक डोमेश उर्फ पप्पू मालघाटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, गौवंश का मुख्य खरीददार अभी तक फरार चल रहा था। उच्चाधिकारियों द्वारा फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिए गए निर्देशों के बाद छुरिया पुलिस लगातार फरार आरोपियों का पता लगा रही थी। पुलिस की सक्रियता के कारण ही इस पूरे नेटवर्क को भेदने में सफलता मिली है।

CG News Read More : Breaking Bhopal : खजूरी सड़क पर बदमाशों ने खुलेआम लहराई तलवार, दहशत का माहौल; प्रशासन की मुस्तैदी पर उठे सवाल

विवेचना और पतासाजी के दौरान, पुलिस ने आज 23 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ के गौवंश मवेशियों के महाराष्ट्र स्थित खरीददार आरोपी महेन्द्र बिंझलेकर तक पहुँचने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को उसके परिजनों के माध्यम से थाना तलब किया गया। थाने में उपस्थित होने पर आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई। विवेचना और पूछताछ में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करने के साक्ष्य पाए गए, जिसके बाद उसे आज ही गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा रहा है।

CG News छुरिया पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि छत्तीसगढ़ के गौवंश को महाराष्ट्र में अवैध रूप से बेचने का एक सुनियोजित नेटवर्क सक्रिय था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पशु तस्करी के इस अपराध में संलिप्त फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश भी लगातार जारी है और उन्हें भी शीघ्र विधिवत गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह गिरफ्तारी प्रदेश से गौवंश तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here