CG Big News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर सब इंस्पेक्टर की पत्नी द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच, अब मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है। आईपीएस डांगी ने खुद को पीड़ित बताते हुए, आरोप लगाने वाली महिला के विरुद्ध पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम को 14 बिंदुओं का एक विस्तृत शिकायती पत्र सौंपा है।
CG Big News : इस पत्र में आईपीएस डांगी ने महिला और इसमें शामिल अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना, आपराधिक धमकी और अवैध वसूली जैसे कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
डीजीपी को लिखे पत्र में डांगी के मुख्य दावे:
आईपीएस डांगी ने अपने पत्र के माध्यम से डीजीपी को बताया कि महिला उन पर असामान्य और अनुचित शर्तें मानने का दबाव बनाती थी, अन्यथा आत्महत्या करने या तस्वीरें वायरल करने की धमकी देती थी।
READ MORE : Niwari News : पुलिस ने किया ATM चोर गिरोह का पर्दाफाश, दीपावली पर घर पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार….
- जहर की शीशी से धमकी: डांगी ने आरोप लगाया है कि महिला जहर की शीशी लेकर उनके कार्यालय आती थी और धमकी देती थी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वह जहर पीकर उन्हें झूठे मामले में फंसा देगी।
- निजी पलों की रिकॉर्डिंग और ब्लैकमेलिंग: डांगी के अनुसार, महिला ने दबाव डालकर उनसे अपने निजी पलों (जैसे वॉशरूम/स्नान करते समय) का वीडियो कॉल चालू रखने के लिए कहा और उनके निजी पलों के स्क्रीनशॉट लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
- पारिवारिक संबंधों पर प्रतिबंध: महिला ने उन पर अपनी पत्नी से बात न करने, साथ में न बैठने, कहीं साथ न जाने, यहां तक कि अपनी पत्नी के मायके न जाने और पत्नी के कमरे के बजाय रात 10 बजे के बाद बालकनी में सोने का दबाव बनाया।
- बच्चों और माँ की कसम: महिला अक्सर डांगी पर झूठी कसमें खाने का दबाव बनाती थी, ताकि वह उन पर पूर्ण नियंत्रण रख सके।
- आत्महत्या की धमकी और ड्रामा: विरोध करने पर महिला ब्लेड से हाथ काटकर या फंदा लगाकर आत्महत्या करने का नाटक करती थी, जिससे डांगी डरकर उसकी अनुचित मांगें पूरी करने को मजबूर हों।
- वसूली का आरोप: डांगी ने दावा किया कि महिला ने उन्हें धमकाया कि उनके कहने पर जिन लोगों की मदद की गई थी, उनसे उसने पैसे वसूल कर घर, गाड़ी और जेवर बनाए, और अब वह इसका झूठा रिकॉर्ड डांगी के नाम बनाकर उन्हें फंसा देगी।
- करवा चौथ और बहन की मृत्यु पर दबाव: डांगी ने बताया कि करवा चौथ पर पत्नी के साथ पूजा में शामिल न होने के लिए और बहन की मृत्यु होने पर पत्नी को साथ न लाने के लिए भी महिला ने आत्महत्या की धमकी दी थी, जिससे उनका परिवार गंभीर मानसिक अवसाद से गुजर रहा है।
- पति की संलिप्तता: डीजीपी को भेजे पत्र में डांगी ने यह भी आशंका जताई है कि इस ब्लैकमेलिंग के षड्यंत्र में महिला का पति (सब इंस्पेक्टर) भी भागीदार हो सकता है।
आईपीएस डांगी की मांग: आईपीएस डांगी ने डीजीपी से निवेदन किया है कि महिला और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना, आपराधिक धमकी और मानहानि जैसी उचित धाराओं के तहत तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि साक्ष्य नष्ट करने की धमकियों के कारण उनके पास 13-10-25 से पहले के डिजिटल साक्ष्य नहीं हैं, जिन्हें आरोपी के मोबाइल की फोरेंसिक जांच से प्राप्त किया जा सकता है।
CG Big News : Rewa News : श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो वायरल, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में युवक गिरफ्तार…
सब-इंस्पेक्टर की पत्नी का मूल आरोप: ज्ञात हो कि 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने पिछले सात सालों से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इस शिकायत के आधार पर प्राथमिक स्तर पर जांच शुरू की गई है।
पुलिस पक्ष: इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए, डीजीपी कार्यालय ने दोनों पक्षों की शिकायतों को संज्ञान में लिया है। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होगा कि यौन उत्पीड़न के आरोप सही हैं, या आईपीएस डांगी द्वारा लगाए गए ब्लैकमेलिंग और आपराधिक धमकी के दावे।











