Tuesday, March 31, 2026
27.1 C
Raipur

Mahakal Temple : उज्जैन : महाकाल मंदिर में महंत और पुजारी के बीच विवाद, हाथापाई तक पहुंचा मामला

Mahakal Temple : उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बुधवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब फेटा (पारंपरिक पगड़ी) पहनकर जल चढ़ाने को लेकर एक पुजारी और एक महंत के बीच तीखा विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मंदिर प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

फेटा पहनने पर शुरू हुआ विवाद:

यह घटना बुधवार सुबह 8 बजे की है। ऋणमुक्तेश्वर के महंत महावीरनाथ, गोरखपुर से आए संत शंकर नाथ को लेकर दर्शन के लिए गर्भगृह में गए थे। इस दौरान महंत महावीर नाथ सिर पर फेटा लपेटे हुए थे।

बाबा महाकाल के गर्भ गृह में महंत और पुजारी भिड़े ! फेटा उतारने की बात पर  हुई धक्का-मुक्की, जांच शुरू | ujjain mahakaal mandir garbh grih mein mahant  pujari feta vivadRead More : Lieutenant Colonel : नीरज चोपड़ा बने ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’, रक्षामंत्री और सेना प्रमुख ने विशेष समारोह में किया सम्मानित

गर्भगृह में मौजूद पुजारी महेश शर्मा ने मंदिर की परंपरा का हवाला देते हुए महंत से सिर से फेटा हटाने को कहा, जिसे महंत ने मानने से इनकार कर दिया। इसी बात पर गर्भगृह में दोनों में तीखा विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख दोनों लड़ते हुए गर्भगृह की देहरी से कोटी तीर्थ कुंड तक पहुंच गए। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और गाली-गलौज से सामान्य दर्शनार्थी दहशत में आ गए।

Mahakal Temple : दोनों पक्षों के गंभीर आरोप:

विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं:

  • महंत महावीर नाथ का आरोप: उन्होंने कहा कि साधु अपनी जटाएं बांधकर रखने के लिए सिर पर फेटा (पगड़ी) पहनते हैं। पुजारी महेश शर्मा ने उनके साथी महंत का फेटा उतरवाया और उनके साथ धक्का-मुक्की की।
  • पुजारी महेश शर्मा का आरोप: पुजारी ने कहा कि बाबा महाकाल के सामने कोई सिर पर ताज तक पहनकर नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि महंत ने जबरन विवाद किया, श्रद्धालुओं के समक्ष धक्का-मुक्की की, गंदी गालियां बकीं और धमकी भी दी। विवाद के दौरान पुजारी शर्मा कथित तौर पर गिर भी गए थे।

Mahakal Temple : संत समाज एकजुट, मांगा CCTV फुटेज:

घटना के बाद मंदिर का माहौल गर्म हो गया। महंत रामेश्वर दास जी आश्रम में सभी संत इकट्ठा हुए और पुजारी महेश शर्मा के खिलाफ विरोध जताया। भर्तृहरि गुफा के गादीपति पीर महंत रामनाथ महाराज ने मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की, ताकि पता चल सके कि विवाद किसने शुरू किया।

Read More : Lieutenant Colonel : नीरज चोपड़ा बने ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’, रक्षामंत्री और सेना प्रमुख ने विशेष समारोह में किया सम्मानित

दूसरी ओर, मंदिर के सभी पुजारी पुरोहित भी पुजारी महेश शर्मा के पक्ष में एकजुट हो गए हैं। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा है कि “वे पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories