MP News : जबलपुर : बेखौफ बदमाशों ने बाइक में लगाई आग, पुरानी रंजिश के चलते वारदात; CCTV में कैद

VIKASH KHALKHO

MP News :  जबलपुर। जबलपुर जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाश खुलेआम आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र का है, जहाँ बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह पूरी वारदात बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

MP News :  रात के अँधेरे में दिया वारदात को अंजाम:

तिलवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनी कॉलोनी, शास्त्रीनगर निवासी पूना बाई यादव (उम्र 55 साल) ने देर रात थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा जित्तू यादव मजदूरी का काम करता है। उनके बेटे की मोटरसाइकिल (नंबर MP 20 NK 6187) रात में आँगन में खड़ी थी। दिनांक 19/10/25 की रात्रि करीब 03:20 बजे पारस पटैल, नानू, रचित सोनी और उनके दो अन्य साथी आए। इन पाँचों बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते जित्तू यादव की मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई। इस घटना में करीब 25,000/- रुपये का नुकसान हुआ है।

MP News :  Read More : CG NEWS : छुरिया पुलिस को मिली सफलता: उधार के बहाने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

CCTV फुटेज में कैद हुए बदमाश:

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक सवार पाँच बदमाश इस वारदात को अंजाम देते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

MP News :  तिलवारा क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं:

तिलवारा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अपराधों की संख्या, जैसे सूने घरों में चोरी, चाकूबाजी की घटनाएं और खुलेआम बदमाशों द्वारा वारदातों को अंजाम देना, पुलिस की गश्त और क्षेत्र पर लगाम लगाने की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।

MP News :  Read More : CG News : वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा का वाड्रफनगर में भव्य स्वागत, कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के बाद प्रथम आगमन

MP News :  पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश जारी:

पीड़ित महिला पूना बाई यादव की शिकायत पर तिलवारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 326 (च), 3(5) B.N.S. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस का कहना है कि यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *