Bilaspur News : PM मोदी और CM साय के पोस्टर से ढका गया टॉयलेट का दरवाजा, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने TI को हटाने की मांग की…

Parivesh
Bilaspur News

Bilaspur News : बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की न्यायाधानी बिलासपुर का सीपत थाना एक अजीबोगरीब विवाद के कारण सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, थाना परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय का दरवाजा टूटने के बाद उसे अस्थाई रूप से ढकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर वाले ‘सुशासन तिहार’ के पोस्टर का इस्तेमाल किया गया।

Bilaspur News : इस आपत्तिजनक दृश्य की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

READ MORE : Bihar Elections 2025 : तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान : सरकार बनी तो बिहार के सभी संविदाकर्मी होंगे स्थायी, जीविका दीदियों का वेतन इतने हजार महीना

भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा: नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया और इसे पीएम व सीएम का घोर अपमान बताया। उन्होंने तत्काल दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ थाना प्रभारी (TI) को हटाने की भी मांग की।

कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में थाने में अवैध गतिविधियां चल रही हैं और शराबखोरी होती है। इसके अलावा, उन्होंने थाने से लोकार्पण का शिलालेख हटाने का भी आरोप लगाया।

READ MORE : CM Yadav Schedule Today : सीएम डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम….

कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। डीएसपी निमितेश सिंह के मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई के आश्वासन देने के बाद भाजपाई शांत हुए। यह घटनाक्रम छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *