Monday, March 30, 2026
30.1 C
Raipur

CG NEWS : अस्पताल की जेल वार्ड में बड़ी चूक, दो आरोपी फरार होने से मचा हड़कंप

CG NEWS : अंबिकापुर। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से बीती देर रात दो विचाराधीन बंदियों के फरार होने से जेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खास बात यह है कि पिछले एक महीने के भीतर अस्पताल के इसी वार्ड से कैदियों के भागने की यह दूसरी घटना है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फरार होने वाले बंदी गंभीर मामलों के आरोपी: फरार होने वाले बंदियों में दो गंभीर मामलों के विचाराधीन कैदी शामिल हैं। सेंट्रल जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत के अनुसार, पहला आरोपी रितेश सारथी (निवासी: आंधला, लखनपुर) है, जो पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मामले में जेल में बंद था। दूसरा आरोपी पवन पाटिल (निवासी: जमडी, झिलमिली) है, जो एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के मामले में विचाराधीन है। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Read More : MP News : नाबालिग को बहला-फुसलाकर बैंगलोर ले गया आरोपी, रीवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुरक्षा गार्ड की तैनाती के बावजूद फरार: सेंट्रल जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जेल वार्ड में कुल चार बंदी भर्ती थे और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस गार्ड भी तैनात थे। बावजूद इसके दोनों बंदियों का देर रात पुलिस की निगरानी से बचकर फरार हो जाना जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही को उजागर करता है।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों बंदी देर रात किसी तरह से सुरक्षाकर्मियों की नजर से बचकर भागे। घटना की जानकारी मिलते ही जेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है।

Read More : Women’s World Cup : सेमीफाइनल की जंग : टीम इंडिया के सामने अब करो या मरो की स्थिति

एक महीने में दूसरी घटना : अस्पताल के जेल वार्ड से कैदियों के भागने की यह घटना इसलिए भी ज्यादा गंभीर है, क्योंकि एक महीने के भीतर यह दूसरी बार हुआ है जब कोई विचाराधीन बंदी अस्पताल से भाग निकला है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं जेल प्रशासन की ढीली निगरानी और लापरवाही को स्पष्ट करती हैं।

पुलिस ने तत्काल दोनों फरार कैदियों की तलाश में विशेष टीम गठित कर दी है और शहर के प्रमुख मार्गों समेत आसपास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने जल्द ही दोनों को पकड़ने का दावा किया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories