India-Japan Relations : नई दिल्ली। जापान की संसद ने मंगलवार को साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना। 64 वर्षीय ताकाइची ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की ओर से चुनाव जीतते हुए निचले सदन में 237 वोट हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी योषिहिको नोडा को 149 वोट मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी और कहा कि वे भारत-जापान की रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह साझेदारी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए बेहद अहम है।
Read More : BIG News : पुलिस कमिश्नर प्रणाली : रायपुर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने का नया कदम
जापान की नई पीएम साने ताकाइची ने अपने पहले भाषण में कहा कि देश को फिर से मजबूत बनाने के लिए सभी पीढ़ियों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ पर ध्यान न देने और मेहनत पर जोर देते हुए कहा कि उनका फोकस केवल काम, काम और काम करने पर रहेगा।
इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने भी साने ताकाइची को बधाई दी और जापान के साथ संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई।
Read More : MP News : पुणे : शनिवार वाड़ा में नमाज विवाद, भाजपा सांसद ने कराया गौमूत्र से शुद्धिकरण
यह नियुक्ति जापान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है, क्योंकि साने ताकाइची पहली महिला पीएम बनकर देश में महिला नेतृत्व की नई मिसाल पेश कर रही हैं।











