Jainagar Thana : सूरजपुर : जुआ छापेमारी में युवक की मौत, ग्रामीणों ने थाने पर किया आगजनी और पत्थरबाजी

0
125

Jainagar Thana : सूरजपुर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की जुआ छापेमारी एक बड़ी घटना में बदल गई, जब रेड के दौरान एक युवक कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने के बाहर ज

मा हो गए। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और भीड़ ने आगजनी और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। ग्रामीणों को भी चोटें आईं। रात में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने मोर्चा संभाल कर लगभग 2:00 बजे तक स्थिति नियंत्रित की।

पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती कुएं में पड़े युवक का शव बाहर निकालना रही। सुबह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर पुलिस ने मृतक का शव निकालने में सफलता पाई। परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की और शव को लेकर नेशनल हाईवे जाम करते हुए धरने पर बैठ गए। इस धरना-प्रदर्शन के कारण कई घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा।

Share The News
Previous articleLakshmi Puja : दीपावली 2025 मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न इन दिव्य भोगों और पूजन सामग्री के साथ
Next articleCG News : जशपुर में दिवाली पर दिल दहला देने वाली घटना, सड़क किनारे मिला जला शव
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here