Indore Crime News : इंदौर, मध्य प्रदेश। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात आनंद नगर इलाके में हुई हत्या के मामले को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Indore Crime News : सीसीटीवी से मिला सुराग:
Indore Crime News : शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध युवक पैशन प्रो मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए।
सुपर कॉरिडोर से हुए गिरफ्तार:
तकनीकी सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों की पहचान लालू और राजू पंडित के रूप में की। अगले ही दिन पुलिस ने दोनों का लोकेशन ट्रेस कर उन्हें सुपर कॉरिडोर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
हत्या की चौंकाने वाली वजह:
पुलिस पूछताछ में हत्या की जो वजह सामने आई, वह चौंकाने वाली है। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच एक नाटक के दौरान हुए विवाद को लेकर पुरानी रंजिश थी। रंजिश की मुख्य वजह यह थी कि मृतक ने आरोपी राजू पंडित के गुरु का एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था, जिससे राजू पंडित बेहद नाराज था। इसी नाराजगी के चलते राजू पंडित ने अपने साथी लालू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और कैंची से ताबड़तोड़ वार कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और वाहन बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।











