Bihar Elections : टिकट पर बवाल, नाराज नेता मदन शाह ने राबड़ी आवास के सामने किया कुर्ता फाड़ प्रदर्शन…

Parivesh
Bihar Elections

Bihar Elections : पटना, बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही राजनीतिक दलों में टिकट वितरण को लेकर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। ताजा मामला राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से जुड़ा है, जहां टिकट न मिलने से नाराज एक नेता ने हाई-वोल्टेज ड्रामा किया।

READ MORE : MP News : विदिशा पुलिस ने मिशन मोबाइल रिकवरी अभियान में बरामद किए ₹55 लाख से अधिक के मोबाइल

आरजेडी नेता मदन शाह ने पार्टी के टिकट वितरण में कथित ‘गड़बड़ी’ का आरोप लगाते हुए शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास (राबड़ी आवास) के ठीक सामने कुर्ता फाड़ प्रदर्शन किया।

Bihar Elections : विरोध का अनोखा तरीका:

मदन शाह ने राबड़ी आवास के सामने हंगामा खड़ा कर दिया और अपने विरोध को मुखर करने के लिए सार्वजनिक रूप से अपना कुर्ता फाड़ दिया। इस ‘कुर्ता फाड़’ प्रदर्शन से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यह घटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

READ MORE : इंदौर में दीपावली पर फायर सेफ्टी का ‘मेगा प्लान, शहर में 17 फायर रेस्पॉन्स पॉइंट्स निर्धारित; निजी टैंकर भी तैयार…

नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह असंतोष दिखा रहा है कि चुनाव से ठीक पहले आरजेडी के भीतर टिकट वितरण को लेकर आंतरिक कलह किस हद तक बढ़ चुकी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *