Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Gariaband News : सूखा नदी में नहाने गया मासूम डूबने से हुई...

Gariaband News : सूखा नदी में नहाने गया मासूम डूबने से हुई मौत….

Gariaband News
Gariaband News

Gariaband News : गरियाबंद, छत्तीसगढ़। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सूखा नदी में नहाने के दौरान एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक साहिल सोनकर के परिजनों में गहरा मातम पसरा हुआ है।

READ MORE : PHED Chemist Recruitment : आवेदन का अंतिम मौका 22 अक्टूबर, व्यापमं 21 दिसंबर को लेगा परीक्षा; 23 से 25 तक त्रुटि सुधार…

Gariaband News : गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा:

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मृतक साहिल सोनकर अपने कुछ दोस्तों के साथ फिंगेश्वर स्थित सूखा नदी में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान अनजाने में साहिल नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

दोस्तों ने दी सूचना, अस्पताल में मृत घोषित:

साहिल के दोस्तों ने तत्काल आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बच्चे को नदी से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद साहिल सोनकर को मृत घोषित कर दिया।

READ MORE : CM Yadav Schedule Today : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का छोटी दीपावली पर मैराथन दौरा…

मासूम साहिल की असामयिक मृत्यु के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here