MP News : विदिशा पुलिस ने अवैध नशे पर चलाया बड़ा अभियान, 10 प्रकरण दर्ज

VIKASH KHALKHO

विदिशा (संवाददाता: दीपक नामदेव) – विदिशा पुलिस ने शहर में अवैध नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे के नेतृत्व में विदिशा सीएसपी और कुरवाई एसडीओपी की टीम ने करीब 100 पुलिस कर्मचारियों के साथ शहर के 10 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान कुल 14 लाख रुपए नगद, 13 ग्राम ब्राउन शुगर, और 600 किलो गांजा जब्त किया गया। इन प्रकरणों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है।

Read More : MP News : सिंगरौली में प्रशासनिक भरोसे की लौ जगी: कलेक्टर गौरव बैनल ने आम आदमी को दिया सम्मान

एसपी काशवानी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पहले भी एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं में संलिप्त रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल एक दिन की घटना नहीं, बल्कि अवैध नशे के खिलाफ सतत अभियान का हिस्सा है। पुलिस इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।

विदिशा पुलिस का यह कदम नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोग भी इस कार्रवाई से संतुष्ट दिखे और पुलिस की सराहना की।

Read More : Reservation movement : तेलंगाना में आरक्षण आंदोलन बेकाबू, पेट्रोल पंपों पर तोड़फोड़ — RTC बस सेवाएं पूरी तरह ठप

“हम अवैध नशे के खिलाफ किसी भी स्तर पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।” – रोहित काशवानी, एसपी विदिशा

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *