New Delhi : सांसदों के फ्लैट में आग लगने से हड़कंप, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर

Sanjay Sahu
New Delhi

New Delhi : नई दिल्ली : नई दिल्ली के बीडी शर्मा मार्ग पर स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में सांसदों के फ्लैट में आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर से लेकर पहले और दूसरे फ्लोर तक फैल गई। दमकल विभाग की छह गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं, साथ ही जिम्मेदार अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आग लगने की सूचना दोपहर करीब 1:22 बजे मिली थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

New Delhi : ब्रहमपुत्र अपार्टमेंट के एक निवासी विनोद ने बताया कि उनकी पत्नी और बच्चा जल गए हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि घर में रखा सोना, गहने और शादी की तैयारियों का सामान भी आग की चपेट में आ गया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *