CG NEWS: नक्सलियों में आत्मसमर्पण की रफ्तार तेज, उदंती एरिया कमांडर ने नक्सली साथियों को पत्र लिख अपील की – सही फैसला लें, देर न करें

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: गरियाबंद। बस्तर में हाल ही में 210 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद अब उदंती एरिया कमांडर सुनील ने धमतरी, गरियाबंद, नुआपड़ा डिवीजन के नक्सली साथियों को हथियार छोड़ने की अपील करते हुए पत्र जारी किया है।

CG NEWS: केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन गढ़चिरौली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने 61 नक्सलियों के आत्मसमर्पण और फिर जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने 210 नक्सलियों के समर्पण के बाद यह सपना समय से पहले पूरा होता नजर आ रहा है।

CG NEWS: ताजा पत्र में उदंती एरिया कमांडर सुनील ने बस्तर और महाराष्ट्र में आत्मसमर्पित नक्सल नेताओं के फैसले का समर्थन करते हुए गोबरा, सीनापाली, एसडीके, सीतानदी इलाके में सक्रिय नक्सलियों से हथियार छोड़ने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने रूपेश की तरह अपना मोबाइल नंबर जारी कर 20 अक्टूबर को सभी को एकत्रित होने का भी आग्रह किया है। गरियाबंद पुलिस अब इस पत्र की सत्यता की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *