राजनांदगांव : जिले में लगातार बढ़ती चोरी और गुम मोबाइल की घटनाओं के बीच राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सी.ई.आई.आर. पोर्टल के माध्यम से पिछले एक माह में कुल 113 गुम मोबाइल बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 17 लाख रुपए आंकी गई है। सभी मोबाइल अपने मालिकों को लौटाए गए।
Read More : Gwalior Crime News : खेत में पानी जाने को लेकर दो पक्षों में पथराव और गोलीबारी, 3 घायल…
थाना बसंतपुर ने सबसे अधिक 45 मोबाइल बरामद किए
थाना बसंतपुर पुलिस ने पिछले एक माह में 45 मोबाइल खोज कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। इनकी कीमत लगभग 7 लाख रुपए है। इसके अलावा जिले के अन्य थानों में भी मोबाइल बरामद हुए:
- सायबर सेल: 5 मोबाइल
- कोतवाली: 21 मोबाइल
- सोमनी: 17 मोबाइल
- डोंगरगढ़: 7 मोबाइल
- छुरिया: 7 मोबाइल
- बोरतलाव: 4 मोबाइल
- डोंगरगांव: 1 मोबाइल
- घुमका: 6 मोबाइल
Read More : नगर निगम के माधव प्लाजा में रेलिंग से लटकी मिली युवती की लाश…
इन सभी मिलाकर 113 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर स्वामियों को सौंपे।
जनता से अपील और पुलिस की सराहना
गुम मोबाइल मिलने पर मोबाइल मालिकों ने राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही की सराहना की और आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि गुम मोबाइल मिलने पर उसका उपयोग न करें और नजदीकी थाना में जमा कराएं।
Read More : Gwalior News : तेज आवाज़ वाले पटाखों पर बैन, दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति….
मुख्य अधिकारी और स्टाफ की भूमिका
इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, थाना प्रभारी एमन साहू, सायबर सेल के द्वारिका प्रसाद लाउत्रे और अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा:
“हमारा उद्देश्य है कि जिले में चोरी और गुम मोबाइल की घटनाओं को रोकते हुए जनता को सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा मुहैया कराई जाए। आगे भी गुम मोबाइल की पतासाजी जारी रहेगी।”




