Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

Canada : तीसरी बार कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग का डराने वाला संदेश वायरल

टोरंटो/मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘Kaps Café’ पर एक बार फिर फायरिंग की गई है। यह तीसरी बार है जब उनके कैफे को निशाना बनाया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बार भी फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्दू नेपाली ने ली है।

घटना कनाडा के सरे (Surrey) इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने देर रात कैफे पर गोलियां बरसाईं। फायरिंग के दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन कैफे की खिड़कियों और शीशों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Read More : Lormi News : वर्दी में नशे में झूमे दो आरक्षक: सड़क पर लड़खड़ाते पुलिसकर्मियों का VIDEO वायरल, विभाग में मचा हड़कंप

लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए कहा —

“वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह… आज जो (Kaps Café, Surrey) में फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं। हमारा आम जनता से कोई झगड़ा नहीं, लेकिन जिनसे है, वो हमसे दूर रहें… गोली कहीं से भी आ सकती है।”

गैंग ने आगे चेतावनी देते हुए लिखा कि जो बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं या लोगों से पैसा लेकर धोखा करते हैं, “वे भी तैयार रहें।” इस धमकी भरे संदेश के बाद कनाडा और भारत, दोनों जगह कपिल शर्मा की सुरक्षा की समीक्षा की गई है।

Read More : Mumbai : डिजिटल ठगी का शिकार हुए बुजुर्ग कारोबारी, 58 करोड़ की ठगी का खुलासा

यह पहली बार नहीं जब कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाया गया हो।

  • पहली फायरिंग 10 जुलाई 2025 को हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी हरजीत सिंह लड्डी (BKI आतंकी) ने ली थी।
  • दूसरी फायरिंग 7 अगस्त 2025 को हुई थी, तब लॉरेंस गैंग के हरि बॉक्सर का ऑडियो सामने आया था, जिसमें सलमान खान को शो में बुलाने पर नाराजगी जताई गई थी।
  • तीसरी फायरिंग 16 अक्टूबर 2025 को हुई है, और एक बार फिर लॉरेंस गैंग ने खुलकर जिम्मेदारी ली है।

कपिल शर्मा के करीबी सूत्रों के मुताबिक, हर बार की तरह इस बार भी किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन लगातार फायरिंग की घटनाओं से टीम में दहशत का माहौल है। कपिल शर्मा फिलहाल मुंबई में हैं और स्थानीय पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क में हैं।

कनाडा पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि फायरिंग की जांच “गैंग-वार” के एंगल से की जा रही है। वहीं भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी इन धमकियों पर नजर बनाए हुए हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : वाराणसी में CM मोहन यादव ने लिया कचौड़ी-जलेबी का स्वाद, तस्वीरें वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ....

M.P News : IAS संतोष वर्मा विवाद में नया मोड़, सरकार ने नहीं माना अजाक्स पदाधिकारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारी...

केरल में चुनावी माहौल गर्म! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन से मारपीट

निशानेबाज न्यूज डेस्क: केरल में विधानसभा चुनाव से पहले...

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव, ‘अटल आरोग्य लैब’ की शुरुआत

निशानेबाज न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य...

C.G News : बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट, जांच के लिए पहुंचेगी केंद्रीय टीम

निशानेबाज न्यूज डेस्क: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोनी...

M.P News : भोपाल में फर्जी अस्पतालों पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

Related Articles

Popular Categories