Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Tikamgarh News : छोटी गलती की बड़ी सजा, निर्माणाधीन रोड से बाइक...

Tikamgarh News : छोटी गलती की बड़ी सजा, निर्माणाधीन रोड से बाइक निकालने पर दलित युवक को ठेकेदार ने जड़ा थप्पड़, घटना का वीडियो वायरल…

0
107
Tikamgarh News
Tikamgarh News

Tikamgarh News : टीकमगढ़, मध्य प्रदेश : टीकमगढ़ जिले के दुनातर गांव में रिश्तेदारी में आए एक दलित युवक को निर्माणाधीन सीसी रोड के पास से मोटरसाइकिल निकालना महंगा पड़ गया। रोड पर पहियों के निशान पड़ने से नाराज ठेकेदार ने युवक के साथ सरेआम बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

READ MORE : Jabalpur : मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिल्स में बड़ा घोटाला उजागर — जिला अस्पताल में EOW की बड़ी कार्रवाई!

Tikamgarh News : क्या है पूरा मामला?

रिपोर्टर संतोष कुशवाहा के अनुसार, यह घटना 14 अक्टूबर को दुनातर गांव में चल रहे सीसी रोड निर्माण स्थल पर हुई। बनियानी गांव निवासी अनिल अहिरवार (दलित युवक) मोटरसाइकिल से रोड के पास से गुजर रहा था। इस दौरान, उसकी बाइक के पहिये से रोड के किनारे लगे पटिये गिर गए और कुछ घंटे पहले बनी सीसी रोड पर पहियों के हल्के निशान बन गए।

बस इसी बात से नाराज मौके पर मौजूद ठेकेदार राजू यादव ने अनिल अहिरवार को पकड़ लिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ठेकेदार राजू यादव ने गाली-गलौज करते हुए युवक का कॉलर और बाल पकड़े और उसके गालों पर दोनों हाथों से चांटों की ताबड़तोड़ बौछार कर दी।

शिकायत और पुलिस कार्रवाई:

यह पूरी घटना 14 अक्टूबर की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित अनिल अहिरवार ने 15 अक्टूबर को अपने परिजनों के साथ जाकर देहात थाना टीकमगढ़ में ठेकेदार राजू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

READ MORE : Indore Crime : क्रेडिट कार्ड रिकवरी एजेंट बनकर 19 लाख की ठगी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार, ऐसे लगाया था चूना

देहात थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठेकेदार राजू यादव के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज करने की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी ठेकेदार की तलाश कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here