Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Stray Dogs : रीवा में आवारा कुत्ते का शिकार बना सख्स, इलाज...

Stray Dogs : रीवा में आवारा कुत्ते का शिकार बना सख्स, इलाज के दौरान मौत

0
109

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या ने एक बार फिर मानव जीवन के लिए खतरे का संदेश दिया है। गुढ़ थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में रहने वाले सुधीर पांडेय को करीब एक महीने पहले एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। परिजन उसे स्थानीय प्राइवेट क्लिनिक में लेकर गए और रेबीज के चार इंजेक्शन लगवाए।

प्रारंभिक तौर पर सुधीर की तबीयत ठीक दिखी, लेकिन कुछ दिन बाद अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। परिजन उसे रीवा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए, लेकिन इलाज में देरी और उचित देखभाल न मिलने के कारण उसे संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। बुधवार को इलाज के दौरान सुधीर की मौत हो गई।

Read More : Dhanteras 2025 : आर्थिक तंगी से चाहिए मुक्ति? नमक से करें ये 4 अचूक उपाय, बरसेगी मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने अपने मरीज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया तो उन्हें सही इलाज नहीं मिला और पैसे लिए गए। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर मरीज को संजय गांधी अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि आवारा कुत्तों के काटने के मामले में समय पर सही मात्रा में रैबीज वैक्सीन और इम्यूनोग्लोबुलिन लगवाना अत्यंत जरूरी है। इस घटना ने क्षेत्र में लोगों में डर और चिंता पैदा कर दी है।

Read More : Jabalpur : मेडिकल रिइम्बर्समेंट बिल्स में बड़ा घोटाला उजागर — जिला अस्पताल में EOW की बड़ी कार्रवाई!

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कुत्ते या किसी अन्य जानवर से काटा जाए तो तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में सटीक इलाज कराया जाए।

रीवा प्रशासन ने भी कहा है कि आवारा कुत्तों की पकड़ और टीकाकरण अभियान को तेज किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोक जा सकें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here