Chhindwara News: छिंदवाड़ा-तामिया सड़क के समीप चहलकदमी करते नजर आया तेंदुआ, वीडियो वायरल

Sanjay Sahu
Chhindwara News

Chhindwara News: छिंदवाड़ा। जिले के जंगलों में बसने वाले जंगली वन्यप्राणीयो ने इन दिनों आबादी क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाया हुआ है। आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों से वन्यप्राणियों के मूवमेंट के मामले सामने आ रहे है । एक ऐसा ही मामला तामिया रेंज से फिर सामने आया है। जहां घने जंगलों के बीच तेंदुआ सड़क पार करते हुए नजर आया।

 

Chhindwara News: जिसकी चहल्कदमी का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पश्चिम वन मंडल के अंतर्गत तामिया रेंज के कुंआ बादला सर्कल के तूलतुला मंदिर के पास आबादी क्षेत्र में बीती रात एक तेंदुआ सड़क पार करते हुए नजर आया। इस दौरान राहगीर अपने चौपहिया वाहन से जा रहे थे। उन्हें जैसे ही तेंदुआ नजर आया।

 

Chhindwara News: उन्होंने तेंदुए के इस मूवमेंट को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद लिया जो कि अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Chhindwara News:  तामिया रेंजर हिमांशु विश्वकर्मा ने बताया कि बीती रात तुलतुला मंदिर के समीप कुछ राहगीरों को तेंदुआ सड़क पार करते हुए नजर आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। और ग्रामीणों को सलाह दी जा रही है कि रात के समय अकेले न घूमे। अपने मवेशियों की सुरक्षित स्थान पर रखें। और उन्हें बांधने वाली जगह में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बनाए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *