kanker News : बिजली को लेकर बगावत: कांग्रेस का कलेक्टोरेट घेराव, बैरिकेड तोड़े, उदयराज भानु बोले — “बीजेपी का महंगाई खेल अब नहीं चलेगा!

Sanjay Sahu
kanker News

kanker News : कांकेर : कांकेर में बिजली बिल बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव किया और “बिजली चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार धक्का-मुक्की हुई, कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तक तोड़ दिए। प्रशासन ने स्थिति को काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया।

kanker News : विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयराज भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, अमित पटानिया, विकास उपाध्याय और सावित्री मंडावी समेत कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल दिया है।

kanker News : दीपक बैज ने कहा कि “सरकार बनने के बाद दो साल में चार बार बिजली दरें बढ़ाई गई हैं। आधा बिल योजना खत्म कर गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर सीधा वार किया गया है। अगर बढ़े हुए बिल वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”

kanker News : उदयराज भानु चिब ने भी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस शासन में 400 यूनिट बिजली आधे दाम पर मिलती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही यह योजना खत्म कर दी और लगातार दरें बढ़ा रही है। पहले जहां घरों में 150-200 रुपए का बिल आता था, अब 2,500 से 3,000 तक पहुंच गया है।”

kanker News : उन्होंने कहा कि “बीजेपी एक तरफ 1,000 रुपए महिलाओं के खाते में डाल रही है और दूसरी तरफ बिजली के नाम पर तीन गुना पैसा वसूल रही है। ये खेल हम उन्हें खेलने नहीं देंगे। जब तक जनता को राहत नहीं मिलती, कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *