वर्ल्ड कप में जीत का आशीर्वाद लेने महाकाल के दरबार पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम…

Parivesh
वर्ल्ड कप

उज्जैन। आगामी वुमेन्स ICC वर्ल्ड कप में विजय प्राप्त करने के उद्देश्य से, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने आज सुबह उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पूरी टीम ने आस्था और उत्साह के साथ बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती में हिस्सा लिया और विधिवत पूजा-अर्चना की।

ये खिलाड़ी रहीं मौजूद

इस दौरान टीम की प्रमुख सदस्य, जिनमें स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, रितिका रावल, हरलीन देओल, चरणी, स्नेहा राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, क्रांति गौर और राधा यादव शामिल थीं, सभी ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

जीत के लिए मांगी प्रार्थना

खिलाड़ियों ने भस्म आरती के दौरान चल रहे वुमेन्स ICC वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सफलता और विजय के लिए विशेष प्रार्थना की।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *