Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Shahdol News : CCF अजय पाण्डेय के खिलाफ फॉरेस्ट कर्मचारियों का विरोध,...

Shahdol News : CCF अजय पाण्डेय के खिलाफ फॉरेस्ट कर्मचारियों का विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

Shahdol News
Shahdol News

Shahdol News : शहडोल। शहडोल वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक (CCF) अजय पाण्डेय के खिलाफ वन विभाग के कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा है। फॉरेस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारी पर अभद्र व्यवहार और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

Shahdol News : आरोप है कि शहडोल रेंज के रेंजर राम नरेश विश्वकर्मा के साथ जमीन सीमांकन को लेकर रोहनिया बीट कार्यालय में CCF अजय पाण्डेय ने न केवल गाली-गलौच की, बल्कि रेंजर के बीमार बेटे के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस घटना से नाराज वन कर्मचारियों ने एकजुट होकर विरोध जताया और संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Shahdol News : ज्ञापन सौंपते हुए एसोसिएशन ने साफ किया कि वरिष्ठ अधिकारियों का इस प्रकार का व्यवहार न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि विभागीय गरिमा के भी खिलाफ है। कर्मचारी चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Shahdol News : वहीं, फोन पर प्रतिक्रिया देते हुए CCF अजय पाण्डेय ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें **निराधार** बताया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। वन विभाग में चल रहे इस विवाद को लेकर अब सभी की नजरें शासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here