Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh मेयर मीनल चौबे जापान में : टोयोटा सिटी के अंतर्राष्ट्रीय फोरम में...

मेयर मीनल चौबे जापान में : टोयोटा सिटी के अंतर्राष्ट्रीय फोरम में रायपुर का प्रतिनिधित्व…

मेयर मीनल चौबे जापान में
मेयर मीनल चौबे जापान में

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रायपुर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह जापान के टोयोटा सिटी में 14 से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय मेयर फोरम 2025 में हिस्सा ले रही हैं। यह तीन दिवसीय वैश्विक मंच सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के स्थानीय क्रियान्वयन और अभिनव शहरी विकास पर केंद्रित है।

READ MORE : Bihar Assembly Elections 2025 : लालू आवास के बाहर समर्थकों का घेराव : बड़हरा सीट पर आर-पार की लड़ाई, महिलाएँ और बुजुर्ग बोले- रघुपति यादव को टिकट दो, नहीं तो

कचरा प्रबंधन और Low Carbon City पर मंथन

फोरम के पहले दिन विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने शहरी चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार साझा किए। चर्चा के मुख्य बिंदु ये रहे:

  • RRR जागरूकता: प्लास्टिक रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने और स्कूलों में कचरे के पृथक्करण (Segregation) के लिए ‘Reduce, Reuse, Recycle (RRR)’ की जागरूकता को शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल करना।
  • रोजगार सृजन: अपशिष्ट से उपयोगी उत्पाद बनाकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना।
  • जापान का मॉडल: जापान ने Low Carbon City Masterplan के तहत “Cleaner Drains – Less Floods” (स्वच्छ नाले – कम बाढ़) और Sound Materials Cycle Society (स्वस्थ सामग्री चक्र समाज) की अवधारणा साझा की, जिसका लक्ष्य कम-कार्बन उत्सर्जन वाले, स्वच्छ और जलवायु-लचीले शहरों का निर्माण करना है।

READ MORE : Tikamgarh : टीकमगढ़ में अवैध खाद भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 245 मीट्रिक टन खाद जब्त

विश्व संस्थाओं और कई देशों के मेयर शामिल

इस महत्वपूर्ण फोरम में विश्व बैंक, UN-Habitat, UNEP, UNIDO जैसी संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं के साथ-साथ जापान, कोरिया, मलेशिया, रवांडा, पाकिस्तान और ग्रीस जैसे कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। मंगोलिया और मलेशिया जैसे देशों ने क्रमशः हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट्स और सुरक्षित आवास पर अपने अनुभव साझा किए, जबकि युगांडा के मेयर ने अनियोजित बस्तियों और जलवायु चुनौतियों पर बात की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here