Bihar Election 2025 : बीजेपी ने जारी की पहली सूची, कई दिग्गज विधायकों का टिकट कटा – नई पीढ़ी को मौका

VIKASH KHALKHO

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 71 उम्मीदवार शामिल हैं। सूची में कई दिग्गज और अनुभवी नेताओं के टिकट काटे गए हैं, जिससे नई पीढ़ी को चुनावी मैदान में उतरने का अवसर मिला है और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

सूची में जिन दिग्गज विधायकों के टिकट कटे हैं, उनमें पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह (आरा), विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर यादव (पटना साहिब), और कुम्हरार के विधायक अरुण सिन्हा शामिल हैं।

Read More : Jashpur News : भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा बस से टकराई, पुल से नीचे गिरी ट्रक, चालक की मौत, क्लीनर गंभीर

नंदकिशोर यादव ने किया समर्थन
पटना साहिब से लगातार 7 बार विजयी रहे निवर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने टिकट कटने के बाद कहा,

“मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है।”
उन्होंने नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन किया।

नई पीढ़ी को मौका

  • आरा सीट से संजय सिंह ‘टाइगर’
  • पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा
  • कुम्हरार से संजय गुप्ता
    इसके अलावा, दानापुर से रामकृपाल यादव, और साहेबगंज से मंत्री राजू सिंह को उम्मीदवार बनाया गया।

अन्य सीटिंग विधायकों पर भी गाज
71 उम्मीदवारों की सूची में कई अन्य सीटिंग विधायकों का भी टिकट काटा गया है। इनमें रिगा से मोतीलाल – कानन, औराई से रामसूरत राय, राजनगर से रामप्रीत पासवान, बौराम से स्वर्णा सिंह गौड़ा, कटोरिया से डॉ. निक्की हेम्ब्रम, और सीतामढ़ी से मिथिलेश कुमार शामिल हैं।

Read More : Love triangle : प्रेम त्रिकोण ने लिया खतरनाक रूप, विदिशा में पति की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

एक और महत्वपूर्ण बदलाव नरपतगंज सीट पर हुआ है, जहां से विधायक रहे जय प्रकाश यादव का टिकट काटकर पूर्व विधायक देवंती यादव को मौका दिया गया है। इस बदलाव के साथ ही भाजपा ने अपनी रणनीति में नई ताकत और युवा नेतृत्व को शामिल किया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *