इंदौर का चूहा कांड : बच्चियों की मौत मामले में डीन और अधीक्षक भी दोषी…

इंदौर। इंदौर के एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में चूहों के कुतरने से दो नवजात बच्चियों की मौत के सनसनीखेज मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट में अस्पताल के डीन और अधीक्षक को भी दोषी पाया गया है। रिपोर्ट को कोर्ट में जमा कर दिया गया है।

READ MORE : Afghanistan/Pakistan : तालिबान ने 25 पाक चौकियों पर हमला कर पाकिस्तान को झटका, कबायली नेता बोले- हम हैं साम्राज्यों का कब्रिस्तान

₹2.20 करोड़ के भुगतान पर उठे सवाल

जांच रिपोर्ट में अधिकारियों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं, खासकर तब जब अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी को हर महीने ₹2 करोड़ 20 लाख 46 हजार 415 रुपए का भारी-भरकम भुगतान किया जा रहा था। रिपोर्ट में इस बड़े भुगतान के बावजूद चूहों के आतंक को नियंत्रित न कर पाने के लिए डीन और अधीक्षक की जिम्मेदारी तय की गई है।

READ MORE : Gold Price Today: सोने की कीमतों में तेज उछाल, 10 ग्राम का भाव पहुंचा 1,27,950 रुपये, चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर

मीडिया कवरेज पर लगी मुहर

यह रिपोर्ट स्थानीय मीडिया संस्थानों की खबरों पर मुहर लगाती है, जिन्होंने लगातार ‘चूहा कांड’ को प्रमुखता से दिखाते हुए डीन और अधीक्षक की भूमिका पर सवाल उठाए थे और पूछा था कि इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। जांच कमेटी ने भी इन्हीं सवालों को आधार मानते हुए दोनों शीर्ष अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब दोषी पाए गए डीन और अधीक्षक पर बड़ी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories