Sunday, September 20, 2026
Home National Ghaziabad Murder : फर्श पर मां की लाश, हत्यारा पिता फरार —...

Ghaziabad Murder : फर्श पर मां की लाश, हत्यारा पिता फरार — दो मासूम बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की पॉश सोसायटी अजनारा इंटीग्रिटी में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। बताया जा रहा है कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी को 11 वर्षीय बेटी के सामने गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के समय उसकी दूसरी बेटी स्कूल में थी। अब मां की मौत और पिता की फरारी के बीच दोनों बेटियों का भविष्य अंधेरे में नजर आ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति विकास और उसकी पत्नी रूबी अपनी दो बेटियों के साथ इस फ्लैट में रहते थे। दोनों पर पहले से ही मोदीनगर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज था। बताया जा रहा है कि विकास कोई काम नहीं करता था, इसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़े होते थे।

Read More : Ghatshila By-Election : BJP ने झोंकी पूरी ताकत, शिवराज सिंह चौहान सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी…

मंगलवार सुबह भी विकास ने पासपोर्ट मांगा, जिस पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आगबबूला होकर उसने रिवॉल्वर निकाली और रूबी को गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उस वक्त बड़ी बेटी स्कूल गई हुई थी, जबकि 11 साल की छोटी बेटी सब कुछ अपनी आंखों से देखती रह गई।

पड़ोसियों ने बताया कि यह दंपती किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था। दोनों अक्सर झगड़ते रहते थे। जानकारी के मुताबिक, रूबी के भाई की भी कुछ समय पहले हत्या हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही रूबी की मां (बेटियों की नानी) मोदीनगर से पहुंचीं और दोनों बच्चियों को अपने साथ ले गईं।

Read More : Balrampur News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर बलरामपुर में भव्य पथ संचलन, तुलसीराम ने दिया प्रेरणादायक उद्बोधन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह जांच की जा रही है कि हत्या में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या अवैध। रूबी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि — अब न मां बची, न पिता का सहारा रहेगा। दो मासूम बेटियां अनचाही त्रासदी की शिकार बन गई हैं, जिनकी आंखों के सामने पूरा परिवार उजड़ गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here