CG News: धर्मांतरण पर बोले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – जल्द आएगा देश का सबसे सख्त कानून, कहा चंगाई सभाएं बंद हों

Sanjay Sahu
CG News

CG News: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में धर्मांतरण और चंगाई सभाओं को लेकर गंभीर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही धर्मांतरण के खिलाफ एक सख्त कानून लाने जा रही है, जो देश में सबसे प्रभावी कानून होगा। शर्मा ने कहा कि चंगाई सभाएं बंद होनी चाहिए क्योंकि ये लोगों को भ्रमित करने का काम करती हैं।

 

READ MORE: MP News : खाने में कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद छात्रों को मिली धमकी, आक्रोशित विद्यार्थी पहुंचे कलेक्ट्रेट…

CG News: कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कुछ जिलों के पुलिस अधीक्षकों के कामकाज पर नाराजगी जताई थी। इस पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी एसपी को स्पष्ट चेतावनी दी है। जिन अधिकारियों का प्रदर्शन बेहतर नहीं है, उन्हें सुधारने का आखिरी मौका दिया गया है। अगर आगे भी प्रदर्शन ठीक नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

CG News: कांग्रेस की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय शर्मा ने बिहार चुनावों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह बताना चाहिए कि उनकी पिछली पदयात्रा का नतीजा क्या रहा। शर्मा ने कहा कि भाजपा और एनडीए पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, सीटों का बंटवारा भी हो चुका है और हमें पूरा भरोसा है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब देखना यह है कि वे वहां जाकर सच में लड़ाई लड़ेंगे या टिकटों की सौदेबाजी करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *