Thursday, May 21, 2026
39.1 C
Raipur

CG News : छू लो आसमान कारली कोचिंग सेंटर की नई उड़ान जिले की बेटियों ने नीट एवं जेईई परीक्षा में रचा इतिहास

फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा। जिले के जिला प्रशासन द्वारा संचालित छू लो आसमान कारली कोचिंग सेंटर ने इस वर्ष एक बार फिर सफलता की नई मिसाल कायम की है। सत्र 2025 में आयोजित नीट एवं जेईई प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों में इस संस्था की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर दंतेवाड़ा जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह केंद्र जिला प्रशासन दंतेवाड़ा की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके माध्यम से जिले की छात्राओं को निःशुल्क आवासीय सुविधा, गुणवत्तापूर्ण अकादमिक शिक्षा और राष्ट्रीय स्तर की नीट एवं जेईई कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना का उद्देश्य जिले की मेधावी बालिकाओं को समान अवसर प्रदान कर उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक बनने के अपने सपनों को साकार करने हेतु सशक्त बनाना है।

Read More : CG News : 23वीं राज्य स्तरीय जूनियर भारोत्तोलन प्रतियोगिता का बलौदाबाजार में रंगारंग समापन

नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

छू लो आसमान कारली की छात्राओं ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश पाया।

  • कु. रत्ना पिता श्री रामू का चयन स्व. बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर में हुआ है।
  • कु. आरती कोड़ोपी पिता श्री देवचंद और कु. सत्या साहनी पिता श्री बन्द्रीनाथ का चयन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद में हुआ।
  • कु. जान्हवी मुड़ामी पिता श्री नन्दलाल मुड़ामी तथा कु. दीपा मरकाम पिता श्री जोगाराम का चयन शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में हुआ है।
  • कु. अंजु सोरी पिता श्री चौतू राम सोरी का चयन शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, बिलासपुर और कु. कल्पना नाग पिता श्री सुरेन्द्र कुमार नाग का चयन शासकीय आयुर्वेद कॉलेज, रायपुर में हुआ है।

Read More : Next Level Luxury : Skoda Octavia का नया अवतार, परफॉर्मेंस और लग्जरी का जबरदस्त कॉम्बो

जेईई परीक्षा में भी बेटियों का जलवा

इसी प्रकार जेईई परीक्षा में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश प्राप्त किया है।

  • कु. किरन उसारे पिता श्री चौनू उसारे का चयन एनआईटी रायपुर में हुआ है।
  • कु. रुद्राक्षी कश्यप पिता श्री जगन्नाथ कश्यप, कु. रंजना नेताम और कु. जागृति कश्यप का चयन एनआईटी नागालैंड में हुआ है।
  • कु. प्रियंका ठाकुर पिता श्री सुरेश ठाकुर का चयन जेईसी जगदलपुर (माइनिंग इंजीनियरिंग) में हुआ है।
  • इसके अतिरिक्त कु. तिमेश्वरी नाग, कु. आसमती मौर्य, कु. खुशी मंडावी, कु. गीतांजली तिवारी, कु. सुषमा वेक, कु. तंची हेमला का चयन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जगदलपुर में हुआ है।
  • कु. सानिया ठाकुर का चयन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, रायपुर, वहीं कु. मनीषा यादव और कु. काजल विश्वकर्मा का चयन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बिकापुर में हुआ है।

इन छात्राओं की इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन की सुनियोजित रणनीति, सटीक मार्गदर्शन और सतत निगरानी का विशेष योगदान रहा। संस्था में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रश्नों का निरंतर अभ्यास कराया गया, साथ ही ऑनलाइन प्रशिक्षण, साप्ताहिक एवं मासिक टेस्ट, मॉड्यूल-आधारित अध्ययन सामग्री और व्यक्तिगत परामर्श की सुविधा दी गई। इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा और तैयारी अधिक प्रभावी हुई।

Read More : Rewa News : स्कूली बच्चों की वैन और पिकअप में भिड़ंत, 6 बच्चे घायल; मौके से ‘मुर्गा चुराकर भागते’ ग्रामीणों का वीडियो वायरल

इस अवसर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने दी शुभकामनाएँ

जिले के कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने चयनित छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “छू लो आसमान जैसे संस्थान दंतेवाड़ा की बेटियों के सपनों को नई दिशा दे रहे हैं। यह सफलता केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और परिश्रम की विजय है। दंतेवाड़ा जिले की बेटियाँ अब शिक्षा के माध्यम से अपना और जिले का भविष्य उज्ज्वल बना रही हैं। यह नया दंतेवाड़ा ज्ञान, परिश्रम और अवसरों से सशक्त हो रहा है।” कलेक्टर ने इस सफलता के लिए शिक्षा विभाग, डी.एम.सी., संस्था की अधीक्षिका, प्रभारी अधिकारी और समस्त शिक्षकों को उनकी मेहनत, समर्पण और योगदान के लिए धन्यवाद एवं बधाई दी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories