Surat News : मंदिर जैसे स्कूल को बनाया नॉनवेज पार्टी हॉल, सरस्वती मूर्ति को ढका, सरकारी स्कूल में अपवित्रता’ पर भारी हंगामा…

Parivesh
Surat News

Surat News : सूरत : गुजरात के सूरत जिले में एक सरकारी स्कूल परिसर के भीतर नॉनवेज पार्टी आयोजित करने और इस दौरान परिसर में स्थापित मां सरस्वती की मूर्ति को कपड़े से ढकने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह घटना गोडादरा स्थित शिक्षण समिति के स्कूल की है, जहां रविवार को 1987 से 1991 बैच के तेलुगू समाज के पूर्व छात्रों ने एक नॉनवेज ‘गेट-टुगेदर’ कार्यक्रम आयोजित किया।

READ MORE : सैलून में बाल धुलवाना बन सकता है स्ट्रोक का कारण, रिसर्च में ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम पर बड़ा खुलासा

Surat News : मूर्ति ढकने पर बढ़ा विवाद: स्कूल परिसर में खुलेआम चिकन और मटन परोसा गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि धार्मिक विवाद से बचने के लिए, आयोजकों ने परिसर में लगी मां सरस्वती की प्रतिमा को एक चुनरी से ढक दिया। मीडिया के मौके पर पहुंचने की खबर मिलते ही स्कूल स्टाफ और मौजूद प्रिंसिपल फरार हो गए।

READ MORE : Kuldeep Yadav : ‘घुमा’ दी किस्मत की गेंद: कुलदीप यादव की जबरदस्त वापसी

शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कपाड़िया ने इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने पुष्टि की कि प्रिंसिपल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। समिति ने सोमवार को बैठक बुलाकर इस पूरे मामले की जांच करने और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। इस घटना ने एक बार फिर शिक्षण संस्थानों में इस तरह के आयोजनों की नैतिकता और नियमों के उल्लंघन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *