Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Rewa News : कीड़े वाला खाना’ और बदहाली का हॉस्टल : स्कूल...

Rewa News : कीड़े वाला खाना’ और बदहाली का हॉस्टल : स्कूल में छात्रों का बुरा हाल, जांच टीम ने पकड़ी भारी खामियां….

0
115
Rewa News
Rewa News

Rewa News : रीवा | रीवा जिला का सबसे उत्कृष्ट विद्यालय इस समय अव्यस्थाओं और अपनी बुरी स्थिति के लिए आंसू बहा रहा है। यहां पढने वाले छात्र तो परेशान हैं ही हास्टल में रहने वाले भी यातनाएं सह रहे हैं।

Rewa News : मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 1 का कलेक्ट्रेट के पीछे ही छात्र और छात्राओं का हास्टल बना हुआ है। यहां कोई भी सुविधाएं नहीं है। छात्रों को दिए जाने वाले भोजन में भी गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता। खाना में कीड़ा तक निकल रहे हैं। कीड़ा युक्त भोजन परोसे जाने की बात जब हास्टल से बाहर आई तभी यहां के हालातों से अधिकारियों का सामना हुआ।

READ MORE : Top 10 Car Sales Sept 2025 : सितंबर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें…..

डीईओ ने हास्टल की जांच के लिए दो टीमें गठित की है। एक टीम रविवार को हास्टल पहुंची। टीम का नेतृत्व पीएल मिश्रा प्राचार्य गवर्नमेंट स्कूल क्रमांक 1 ने किया। उन्होंने टीम के साथ बालक और बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया।

पूरे परिसर और मेस का अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद वह टीम के साथ छात्रों के बयान लेकर लौट गए है। फाइनल रिपोर्ट बनाकर डीईओ को सौपेंगे।

जब टीम हास्टल का निरीक्षण करने पहुंची तो वहां के हालात देखकर दंग रह गई। हास्टल में कोई भी सुविधा नहीं थी। चारों तरफ गंदगी थी। बालिका छात्रावास में शौचालय की समस्या मिली। इसके अलावा मेस आदि का भी निरीक्षण किया गया। खाना की गुणवत्ता भी भगवान भरोसे ही मिली।

पीने के पानी की हास्टल में व्यवस्था नहीं है। गंदा पानी ही छात्र पीने को मजबूर हैं। जब टीम ने छात्र छात्राओं से बात करने की कोशिश की। समस्याएं पूछीं तो कोई कुछ बोलने को तैयार ही नहीं हुआ।

सभी डरे हुए थे। बाद में जब टीम के सदस्यों ने उन्हें समझाया और अपने फेवर में लिया तब छात्रों ने समस्याएं बतानी शुरू कर दी। 15 छात्र और 15 छात्राओं से लिखित में बयान भी लिए गए

READ MORE : आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2025 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 1 में माध्यमिक स्कूल में एक सहायक शिक्षक शिवेश श्रीवास्तव पदस्थ है। यह प्राचार्य जेपी जायसवाल के सबसे खास माने जाते हैं। यह सिर्फ इन्हीं बस के खास नहीं हैं जो भी प्राचार्य आता है। उसे ही यह शिक्षक अपनी गिरफ्त में ले लेता है।

इसी सहायक शिक्षक की छात्रों और चौकीदार ने शिकायत की है। शिक्षक पर धमकाने का आरोप लगाया है। चौकीदार ने अनावश्यक हास्टल में दखल देने और नौकरी से बाहर करने की धमकी देने की शिकायत की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here