छिंदवाड़ा किडनी कांड : कमलनाथ ने मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

Parivesh
छिंदवाड़ा किडनी कांड

छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे और यहां परासिया क्षेत्र में हुए ‘किडनी कांड’ के मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कमलनाथ ने मृत बच्चों के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

READ MORE : Diwali 2025 : इस दिवाली चमकेगी किस्मत : 20 अक्टूबर से पहले घर ले आएं ये 4 चमत्कारी पौधे, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

परिजनों से मुलाकात के दौरान कमलनाथ ने हालातों की जानकारी ली। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इस घटना को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

READ MORE : Mahakal Shringar Aarti LIVE : फूलों और दीपों से सजे महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

कमलनाथ के बयान के मुख्य बिंदु:

  • जहरीली दवा पर बड़ा आरोप: कमलनाथ ने कहा, “मैं लगातार सरकार से पूछता रहा कि आप कौन से टेस्ट कर रहे हैं, लेकिन जब जांच हुई तो पता चला कि दवाइयों में जहरीला तेल मिला हुआ है।”
  • टेस्टिंग पर सवाल: उन्होंने दवा कंपनियों की गुणवत्ता नियंत्रण पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में पांच प्रतिशत दवाओं की भी टेस्टिंग नहीं होती है।
  • बड़े पैमाने पर मौतों की आशंका: पूर्व मुख्यमंत्री ने आशंका जताई कि यह जहरीली दवा सिर्फ छिंदवाड़ा तक सीमित नहीं रही। उन्होंने कहा, “यह दवाई तमिलनाडु से न जाने कितने जिलों में गई होगी और न जाने कितने लोगों की मृत्यु हुई होगी, इसका कोई हिसाब नहीं है।”
  • सामूहिक मौत से खुला मामला: कमलनाथ ने बताया कि यह मामला केवल इसलिए सामने आया क्योंकि यहां एक साथ कई मौतें हो गईं। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे यहां आकर बहुत दुख हुआ। मेरी हिम्मत नहीं पड़ रही थी कि मैं यहां पर आऊं।”

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *