रिपोर्टर: रोहित वर्मा/खरोरा| खरोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जिला पंचायत रायपुर के पूर्व सभापति, साथ ही मोहरेंगा कृषि सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्र ने रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है। इस कदम के बाद अन्य दावेदारों में हलचल दिखाई दे रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष के चयन के लिए श्री प्रफुल्ल गुडाधे (एआईसीसी सचिव) को प्रभारी नियुक्त किया है। वह रायपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी दावेदारों से रायशुमारी कर रहे हैं।
Read More : CG News : एनटीपीसी का रिश्वतखोर अधिकारी एसीबी की कार्रवाई में पकड़ा गया, सस्पेंड
सौरभ विश्वनाथ मिश्र के अलावा इस पद के अन्य दावेदारों में प्रमुख हैं:
-
पूर्व अध्यक्ष उधोराम वर्मा
-
धनेंद्र साहू के पुत्र प्रवीण साहू
-
पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पप्पू बंजारे
-
भावेश बघेल
Read More : CG News : जनपद पंचायत घरघोड़ा : सरपंच और सचिव कैसे साकार कर सकते हैं सरकार की परिकल्पना
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत, प्रफुल्ल गुडाधे ने 8 अक्टूबर को रायपुर जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक की थी। अब वह 15 अक्टूबर तक ग्रामीण क्षेत्र के सभी दस ब्लॉकों का दौरा करेंगे और ब्लॉक कार्यकारिणी से मुलाकात करेंगे।













