Bhopal News : पुलिस की पिटाई से बालाघाट DSP के साले की मौत…मचा हड़कंप…..

0
91
Bhopal News
Bhopal News

Bhopal News : भोपाल। राजधानी भोपाल के पुलिस विभाग से एक शर्मनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ पुलिसकर्मियों की कथित पिटाई से बालाघाट के एक के साले की मौत हो गई है। मृतक का नाम उदित गायके बताया जा रहा है। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

READ MORE : साय कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, इस दिन से शुरू होगी धान खरीदी, जानें कितना होगा प्रति क्विंटल भुगतान…

Bhopal News : मिली जानकारी के अनुसार, उदित गायके के साथ कल देर रात मारपीट की गई थी। इस मामले में संतोष बामनिया और सौरभ आर्य नाम के दो पुलिसकर्मियों पर पिटाई का गंभीर आरोप लगा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

एम्स में मचा हड़कंप, मौत की वजह पर विवाद

उदित गायके की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। शव को एम्स अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ इस समय भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

  • परिजनों का आरोप: मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि उदित के साथ थाने में भी मारपीट की गई थी।
  • पुलिस का दावा: दूसरी ओर, पुलिस विभाग का दावा है कि उदित गायके की मौत अटैक आने से हुई है।

पुलिस का दावा और परिजनों के आरोपों में विरोधाभास होने के कारण, मौत का वास्तविक राज पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही खुल पाएगा। इस संवेदनशील मामले में उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस की पिटाई से मौत के आरोप के बाद पुलिस विभाग की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस की पिटाई से DSP के साले की मौत! भोपाल में पुलिस की बर्बरता का वीडियो सामने आया पुलिस ने सामने खड़ा कर युवक को पीटा उदित गायके पर पुलिस ने दोनों हाथों से डंडे बरसाए घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई गश्त कर रही पुलिस ने युवकों को रोका था उदित को खड़ा कर बेरहमी से पीटा गया पिटाई के वक्त उदित के दोस्त वहीं मौजूद थे
मारपीट के बाद युवक की मौके पर हालत बिगड़ी एम्स में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का सच

READ MORE : MP Weather Update : 10 दिन पहले सर्दी की दस्तक! राजगढ़ सबसे ठंडा, 12 जिलों से मानसून विदा…

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here