Khairagarh Crime News : सो रहे दंपति को पड़ोसी ने उतारा मौत के घाट, पूरे गांव में खौफ का मंजर…

Parivesh
Khairagarh Crime News

Khairagarh Crime News : खैरागढ़। जिले के अतरिया गांव में शुक्रवार तड़के हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। यहां बाबूलाल शोरी () और उनकी पत्नी सुनती बाई शोरी () नामक एक दंपति की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह निर्मम घटना सुबह लगभग से बजे के बीच की बताई जा रही है।

READ MORE : Bhopal News : सुबह-सुबह कैटरिंग की दुकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर समेत सारा सामान जलकर खाक…

Khairagarh Crime News : वारदात की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी हिरासत में, रंजिश का एंगल

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक दंपति के ठीक सामने रहने वाले पड़ोसी भगवती गोंड () को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश और अन्य संभावित पहलुओं पर गहराई से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने बताया कि संदेही से पूछताछ जारी है और हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश की जा रही है।

READ MORE : Karwa Chauth 2025 : पति-पत्नी के प्रेम और अटूट विश्वास का महापर्व करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि….

दंपति की निर्मम हत्या के बाद अतरिया गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने इस जघन्य वारदात पर दुख जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का खुलासा करने की उम्मीद जता रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *