Durg News : मुआवजा में कटौती से आक्रोश : हजारों किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन, उचित मुआवजा नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, एक किसान ने की आत्मदाह की कोशिश

Sanjay Sahu
Durg News

Durg News : दुर्ग. जिले में 400 केवी विद्युत ट्रांसमिशन टावर परियोजना को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को हजारों की संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्य सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया और चेतावनी दी कि यदि उचित मुआवजा नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान एक किसान नेता ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।

Durg News : जानकारी के अनुसार, मेड़ेसरा पावर ग्रिड से धमतरी जिले के कुरूद तक लगाए जा रहे इन टावरों से लगभग 19 गांवों के करीब 1500 से अधिक किसान प्रभावित हैं। किसानों का कहना है कि शासन द्वारा 10 मार्च 2025 को जारी आदेश के अनुसार टावर बेस की भूमि के लिए 200 प्रतिशत और तारों के नीचे की भूमि के लिए 30 प्रतिशत मुआवजा दिया जाना चाहिए था, लेकिन प्रशासन ने इस आदेश का पालन नहीं किया।

Durg News : किसानों का आरोप है कि उन्हें टावर बेस की भूमि के लिए केवल 80 प्रतिशत और तारों के नीचे की भूमि के लिए 15 प्रतिशत मुआवजा ही दिया गया है। मुआवजा में हुई इस कटौती से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान नेता ढलेश साहू ने बताया कि वे कई महीनों से मुआवजे की मांग को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। यह चौथी बार है जब वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे हैं।

Durg News : डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव ने बताया कि कुछ गांवों में मुआवजा वितरण किया जा चुका है। किसानों की मांग के अनुसार 200 प्रतिशत मुआवजा देने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना 2016 के नियमों के अंतर्गत आती है और किसानों की मांगों पर विचार कर रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *