CG NEWS : छाल में सर्व आदिवासी समाज का उग्र आंदोलन: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण, खेदापाली चौक में चक्काजाम

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायगढ़। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आज सुबह से छाल क्षेत्र के खेदापाली चौक में चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दिया। इस आंदोलन में आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

CG NEWS : समाज के प्रतिनिधियों ने 29 सितंबर को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगे 8 अक्टूबर तक पूरी नहीं की गईं, तो 9 अक्टूबर को चक्काजाम किया जाएगा। प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आज ग्रामीण सड़कों पर उतर आए।

 

READ MORE : रायपुर में लव ट्रायंगल ने ली नर्स की जान : 23 साल की प्रियंका दास की चाकू से गोदकर हत्या, बॉयफ्रेंड से चल रहा था विवाद…

 

CG NEWS : ग्रामीणों की पांच प्रमुख मांगों में शामिल हैं—

1. छाल क्षेत्र को लंबे समय से हाथी प्रभावित इलाका घोषित किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ते हाथी आतंक से जनहानि और फसल नुकसान हो रहा है, इसलिए प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
2. धूल चैक से बांधापाली होते हुए नवापारा तक लगभग 3 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, उसका तत्काल निर्माण किया जाए।
3. खरसिया–पत्थलगांव मुख्य मार्ग पर ऐडु पुल से छाल हाटी धरमजयगढ़ तक सड़क की मरम्मत की जाए।
4. छाल–गढ़ईबहरी की सीमा से लगे विदेशी शराब दुकान को स्थानांतरित किया जाए।
5. पुरूंगा क्षेत्र में प्रस्तावित कोल माइन को तत्काल निरस्त किया जाए।

CG NEWS : आदिवासी समाज का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीमें स्थिति संभालने में जुटी हैं।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *