Rewa News : ब्लिंकिट स्टोर पर खाद्य विभाग का छापा; पैकिंग में निर्माता की जानकारी नदारद, 5 सैम्पल जब्त….

Parivesh
Rewa News

Rewa News : रीवा: त्योहारी सीज़न में मिलावटी खाद्य पदार्थों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग (Food and Safety Department) का अभियान अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तक पहुँच गया है। विभाग ने रीवा में 10 मिनट के भीतर डिलीवरी का दावा करने वाली कंपनी ब्लिंकिट (Blinkit) के स्टोर पर छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से न सिर्फ़ शहर के प्रतिष्ठित विक्रेताओं बल्कि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर भी हड़कंप मच गया है।

READ MORE : IPS Y Puran Kumar : IPS वाई पूरन कुमार की आत्महत्या: अंतिम नोट में बरामद, कई अधिकारियों का लिखा नाम, पढ़िए आत्महत्या से जुड़े नए खुलासे

Rewa News : पैकेट पर निर्माता की जानकारी नदारद

खाद्य निरीक्षक अमरीश दुबे के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने ब्लिंकिट स्टोर पर दबिश दी। निरीक्षण के दौरान टीम को कई ऐसे खाद्य पदार्थ मिले, जिनकी पैकेजिंग खाद्य सुरक्षा नियमों के विपरीत थी।

खाद्य निरीक्षक अमरीश दुबे ने बताया कि:

“ब्लिंकिट स्टोर से चार से पाँच खाद्य पदार्थों, जिनमें मसाले, घी और अन्य वस्तुएँ शामिल हैं, की सैंपलिंग की गई है। प्रथम दृष्टया, इन खाद्य पदार्थों के पैकेटों पर मार्केटिंग एजेंसी का नाम तो दर्ज है, लेकिन मैन्युफैक्चरर (निर्माता) की विस्तृत जानकारी प्रिंट नहीं की गई है। यह फूड एंड सेफ्टी बिल के नियमों का सीधा उल्लंघन है।”

सैम्पल भोपाल लैब भेजे गए, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

खाद्य विभाग ने इन सभी सैम्पलों को सील कर जाँच के लिए भोपाल स्थित लेबोरेटरी भेज दिया है।

खाद्य निरीक्षक दुबे ने स्पष्ट किया कि लेबोरेटरी से रिपोर्ट आने के बाद और पैकेजिंग मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होते ही, नियमानुसार और विधि अनुरूप कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें FIR भी प्रस्तावित की जा सकती है।

READ MORE : BIS Conference Bilaspur : सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मानकीकरण और साझेदारी पर विशेष फोकस…

इस कार्रवाई से उन ग्राहकों को सावधान रहने की ज़रूरत है जो त्वरित डिलीवरी के नाम पर बिना पूरी जानकारी वाले खाद्य पदार्थ खरीद रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *