Jabalpur News : रांझी में कांग्रेस को झटका, 30 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन….

Parivesh
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर: आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस को जबलपुर में एक और झटका लगा है। कैंट विधानसभा क्षेत्र के रांझी रावण पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करीब 30 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Read more : Raipur Crime News : स्टाफ नर्स की घर में हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली 23 वर्षीय प्रियंका दास की लाश….

Jabalpur News : कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा की कार्यशैली और विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

विधायक अशोक रोहाणी ने किया स्वागत

कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता ऋतुराज डहेरिया और घनश्याम सोनकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने इन सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका हार्दिक स्वागत किया।

इस मौके पर कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। भाजपा में उनके मान-सम्मान और क्षेत्र के विकास का पूरा ध्यान रखा जाएगा।”

Read more : Sehore News : नर्मदा हॉस्पिटल में मरीज़ की मौत के बाद शव देने से किया इनकार, जानें पूरा मामला….

इस कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पार्षद निशांत झरिया, अनुराग दहिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *